फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन कुत्तों ने नोच डाला बालक

Sat, 10 Sep 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
विज्ञापन
बिल्ली और कुतिया - फोटो : ANI
विज्ञापन
क्षेत्र के समीपवर्ती पंजाब की सीमा के साथ सटे गांव सैजोवाल में 14 वर्षीय बालक को एक दर्जन से अधिक कुत्तों ने नोच डाला। गंभीर हालत में परिजन किशोर को ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक निवासी सैजोवाल शनिवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने कार्तिक पर हमला बोल दिया। कार्तिक के चिल्लाने पर स्थानीय लोग भी एकत्रित हुए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार्तिक को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। कुत्तों के हमले से बालक के पेट में गहरे घाव हो गए हैं।

परिजन तुरंत बालक को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पीयूष नंदा ने बताया कि पीड़ित को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गहरे घाव होने के चलते बालक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। कुत्तों के खौफ से अब अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें