फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय लाभ न मिलने पर खफा

Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में अनदेखी पर प्रदर्शन करते परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने तीन माह की पेंशन समेत अन्य वित्तीय लाभ न मिलने पर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। शनिवार को मंच की बैठक माता सिद्धि दात्री मंदिर के प्रांगण में अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दो अक्तूबर 2015 को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पीटरहाफ में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का स्थायी प्रावधान बजट में करने की घोषणा की थी, जिसका आज तक कोई स्थायी प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस बजट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों का स्थायी प्रावधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन ही एकमात्र सहारा होता है। इस अवस्था में बीमारियों पर इलाज के लिए धन खर्च होता है, लेकिन पेंशन और वित्तीय लाभ समय पर न मिलने से कई सेवानिवृत्त कर्मचारी अपना इलाज न करवा सकने पर स्वर्ग सिधार गए।

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को कुल्लू में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों पर ठोस नीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर मंच के राज्य उपाध्यक्ष किशोरी लाल, मोहन लाल, सतपाल शर्मा, रामनाथ, किशन सिंह, राकेश्वर दत्त, बलदेव सिंह, वीर सिंह, सतीश कुमार, बलवीर सिंह, रमेश डोगरा, महेंद्र सिंह, रमेश चंद, रूमेल सिंह, मंशा राम, रूप सिंह, प्रकाश चंद, जदेव सिंह, हरि चंद और गिरधारी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें