फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढक्की स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का इनाम

विज्ञापन
पुरस्कृत विद्यार्थियों के साथ उद्योग मंत्री के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढक्की में 33 लाख की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हलके के सभी 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के बच्चों के डिजिटल पहचान पत्र बनें, इसके लिए सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों से बैठक कर इस दिशा में कार्य किया जाएगा। उद्योग मंत्री शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढक्की तथा पंजावर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारे ग्रामीण परिवेश से जुड़े बच्चे प्रतिभा में शहरी बच्चों के मुकाबले कमतर नहीं हैं बशर्ते उन्हें उचित मंच मिले तथा उन्हें बेहतर तरीके से तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज हरोली हलके के सभी 33 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रतिस्पर्धा का माहौल बना है तथा बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



हलके में हरोली उत्सव के अतिरिक्त स्कूली बच्चों के लिए सुर-तरंग कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। कहा कि आने वाले समय में रंगला हरोली कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक स्कूल के बच्चों की नाटी, गिद्दा और भंगड़ा में प्रतिस्पर्धा होगी। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले ढक्की और पंजावर स्कूल के प्रधानाचार्यों मौजी राम और बलवंत सिंह ने स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने बेहतरीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, जिला परिषद सदस्य अंजू बाला, हरोली ब्लॉक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह टीटा, बीडीसी सदस्य अवतार कौर, कांग्रेस लीगल सेल के प्रधान विरेंद्र मनकोटिया, प्रधान पंजावर लोअर गुलशन, उप-प्रधान जसवंत, प्रधान पंजावर अपर अनीता देवी, प्रधान खड्ड पूनम दत्ता, राकेश दत्ता, कैप्टन अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान राम प्रसाद, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजमेर सिंह, कुसुम लता, गुरमेल चंद, सूचा सिंह कंग, प्रमोद कुमार, रमेश,  जगदीश, जोगिंद्र मनकोटिया, मास्टर शशि, सूरज मनकोटिया सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें