फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में एसआर की जगह शिफ्ट हुई क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब

विज्ञापन
ऊना अस्पताल में मरीजों के सैंपल लेने के लिए बैठे क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स कंपनी के कर्मी ।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में एसआर लैब की ओर से जगह खाली किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स लैब को स्थापित कर दिया गया है। यहां फिलहाल मरीजों के सैंपल ही लिए जा रहे हैं।
सैंपल जांच से जुड़ी मशीनरी को यहां पूरी तरह स्थापित करने में करीब 20 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में अभी केवल एक दिन रिपोर्ट का इंतजार करने वाले मरीजों के ही सैंपल लिए जा रहे हैं। लैब प्रबंधन जरूरी मामलों को सरकारी या बाहरी लैबों से सैंपल जांच करवाने की सलाह दे रहा है, ताकि उन्हें तत्काल रिपोर्ट मिल सके। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एसआर लैब का करार बीते 21 मई को खत्म हो गया था। 23 मई तक एसआर लैब के कर्मी वहां से अपनी सारी मशीनरी उठाकर ले गए। इस दौरान एसआरएल की जगह नया करार करने वाली क्रस्ना डायग्नोस्टिक्स को अस्थायी तौर पर अस्पताल में सीटी स्कैन लैब में शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब धीरे-धीरे सामान लैब वाली जगह में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि अभी तक पूरी तरह लैब संचालन शुरू नहीं हो पाया है। फिलहाल केवल सैंपल ही लिए जा रहे हैं, जबकि लैब में कोई भी मशीनरी स्थापित नहीं हो पाई है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपन शर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर स्थित निजी लैब में शुरुआती काम शुरू हो चुका है। कहा कि जल्द यहां सारी मशीनरी स्थापित की जाएगी ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें