फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा पुल की मरम्मत बनी गले की फांस, खड्ड का पानी रोक रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल की एक लेन छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए है खुली
विज्ञापन

दूसरे हिस्सा में पानी का कटाव मरम्मत कार्यों को निष्क्रिय कर रहा
स्थानीय लोगों ने कहा, सरकार योजनाबद्ध तरीके से कराए मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के ऊना-गगरेट-दौलतपुर चौक मार्ग पर स्थित पंडोगा पुल बीते कई दिनों से क्षतिग्रस्त हालत में है। बड़े वाहनों की आवाजाही गांवों के संपर्क मार्गों से करवाई जा रही है, जबकि छोटे वाहनों के लिए पुल की एक लेन खुली रखी गई है। करीब 15 दिन से मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन क्षतिग्रस्त लेन अब तक मजबूत नहीं हो पाई। मुख्य कारण खड्ड का तेज बहाव है, जिसने पुल की नींव को लगातार कमजोर किया हुआ है। नींव को पक्का करने के लिए सीमेंट के पिलर लगाए गए, लेकिन पानी ने उन्हें भी खोखला कर दिया। नए पिलर और पुरानी नींव के बीच दरार पड़ चुकी है। हालांकि, छोटे वाहन अभी पुल से गुजर रहे हैं, लेकिन बड़े वाहनों को गांवों और तंग मोहल्लों से होकर गुजारा जा रहा है। इससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग भी इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि जेसीबी के जरिये अस्थायी काम तो हो रहा है, लेकिन स्थायी समाधान कब मिलेगा, इसका कोई अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन

सैकड़ों लोग प्रभावित
पंडोगा पुल के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। ऊना-गगरेट मुख्य मार्ग पर स्थित यह पुल बंद होने से बसों और ट्रक चालकों को डेढ़ से दो किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। जिन तंग और घनी आबादी वाले मार्गों से बड़े वाहन निकाले जा रहे हैं, वहां स्थानीय लोग दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान हैं।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह ने बताया कि पंडोगा पुल का निर्माण कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि यह खड्ड पहाड़ी इलाकों से लगती है, जहां बारिश के बाद अचानक जलस्तर बढ़ जाता है। मौसम साफ होते ही क्षतिग्रस्त हिस्से को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें