फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हरमन प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भटोली काॅलेज में स्वतंत्रता दिवस और एंटी रैगिंग कार्यक्रम में करवाई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म पीजी कॉलेज भटोली में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस एवं एंटी-रैगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की, जबकि संयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर स्वरिमा वर्मा कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस इकाई-दो और डॉ. श्वेता मेनन सांस्कृतिक क्लब संयोजिका ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ उन्हें रैगिंग जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक करना रहा। इस अवसर पर वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हरमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिता और हिना ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सीतु पांडेय प्रथम रहीं।निबंध लेखन प्रतियोगिता में पायल (बीए तृतीय वर्ष), लखविंदर, ध्रुव सैनी (बीबीए प्रथम सेमेस्टर) एवं शताक्षी (बीए प्रथम वर्ष) ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. अर्पणा शर्मा, डॉ. कुसुम लता और प्रो. नैना ने किया। प्रो. स्वरिमा वर्मा ने स्वतंत्रता के महत्व पर विचार साझा किए। वहीं, एंटी-रैगिंग कार्यक्रम के अंतर्गत यूजीसी की ओर से जारी सूचना का वीडियो प्रसारित किया गया, ताकि छात्र-छात्राओं को रैगिंग की रोकथाम संबंधी नियमों और उनके महत्व की जानकारी मिल सके। डॉ. श्वेता मेनन और प्रो. अरविंद शर्मा ने भी एंटी-रैगिंग विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें