फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भदसाली गोलीकांड के आरोपियों का रिमांड चार दिन और बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत भदसाली गांव में बीते सोमवार को हुए गोलीकांड के पांच आरोपियों की रिमांड चार दिन और बढ़ाई गई है। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां उनकी रिमांड अवधि को चार दिन आगे बढ़ाने के आदेश दिए गए। पुलिस लगातार इस मामले की जड़ तक जाने के प्रयास में है। इसी वजह से शुक्रवार को दोबारा रिमांड की मांग की गई, जिससे अदालत ने अनुमति प्रदान कर दी।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि बीते सोमवार को जमीन विवाद में लड़ाई-झगड़े के बाद पंडोगा पुलिस चौकी जा रहे लोअर भदसाली निवासी युवक रविंद्र कुमार रिंकू की गाड़ी पर दूसरे पक्ष से देशदीप जसवाल ने 315 बोर की राइफल से गोलीबारी कर दी। पहली गोली रविंद्र कुमार के सीने पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी उसकी गाड़ी में लगी। आरोपी से तीसरी गोली रविंद्र के साथ गाड़ी में बैठे युवक जसविंद्र सिंह पर चलाई। जसविंद्र ने भागकर जान बचाई और रविंद्र के पिता संजीव कुमार को इसकी सूचना फोन पर दी। इसके बाद घटनास्थल पर गाड़ी से पहुंचे संजीव कुमार पर भी आरोपी देशदीप से गोली चलाई, जो उनके पेट में लगी। जिससे उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने के आरोपी देशदीप जसवाल, उसके साथी रमेश, अनुज, ओमप्रकाश और हनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं। आने वाले दिनों में कुछ और सुबूत हाथ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें