फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहली जनवरी से बदलेंगे पैसेंजर रेलगाड़ियों के संख्या नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में दैनिक तौर पर आवाजाही करने वाली तीन रेलगाड़ियों के नंबरों के बदलाव को लेकर उत्तर रेलवे की ओर से अहम निर्णय लिया गया है। आदेशों में कहा गया है कि कोरोना काल से लेकर अब तक रेल यात्रियों के लिए तीनों रेलगाड़ियां स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर चलाई जा रही थीं। अब अपने पुराने नंबरों के साथ पहली जनवरी से दौड़ेंगी। इसमें कोरोना काल में दिया गया गाड़ी नंबर 06997, 06997 से बदलकर 74991, 74992 दौलतपुर चौक-अंबाला छावनी जंक्शन- दौलतपुर चौक डेमू वाया चंडीगढ़ जंक्शन चलेगी। वहीं, पुराने नंबर 04593, 04594 से बदलकर 64563, 64564 अंबाला छावनी-अंब अंदौरा-अंबाला छावनी मेमू रेलगाड़ी वाया चंडीगढ़ जंक्शन होकर चलेगी। इसी के साथ गाड़ी नंबर 04501, 04502 से बदलकर 64511, 64512 हरिद्वार-ऊना हिमाचल-हरिद्वार मेमू रेलगाड़ी वाया सरहिंद जंक्शन होते हुए चलेगी। ऊना रेलवे स्टेशन के सहायक अधीक्षक राजवीर रंजन ने बताया कि पैसेंजर गाड़ियों को लेकर कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। जिन्हें एक जनवरी से लागू किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें