फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मईया कोलों मंगणे दा ढंग होणा चाहिदा

Sun, 07 May 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
ऊना के बहडाला में जागरण में माजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बहडाला में मां ज्वाला जागरण कमेटी के सौजन्य से वार्षिक मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पंजाबी गायिका शाह सिस्टर और मनी लाडला ने अपनी मधुर आवाज से मां की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


शाह सिस्टर ने मंच संभालते ही एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। भजनों में मैं किन्नु-किन्नु दसां मैं मईया ने तारेया, मेरी दाती दा जगराता भंगड़ा पौणा ही पौणा है, शेरांवाली दे द्वारे देखे ढोल बजदे, जुगनी, सांवरिया आजा, मां रखी मैनू चरणा दे कोल, मां कोलों मंगणे दा ढंग होणा चाहिदा सहित अन्य भजन पेश किए। इसके अलावा मनी लाडला ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की। मां ज्वाला जागरण कमेटी के पदाधिकारियों ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। मंच का संचालन हेमंत वालिया ने किया। इस मौके पर जागरण कमेटी के प्रधान यशपाल, एडवोकेट नरेश बिट्टू, शीलू, दीपू, दीपी, रजत, रवि, करण, अनमोल, मीनू, चंदन लाल, भाग सिंह, शिव, बांका, हनी, शेखर, राहुल, नरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें