फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को मिला रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड सेवाएं होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को नहीं करना पड़ेगा निजी लैब का रुख
विज्ञापन

डॉ. श्रेया ने अस्पताल में किया ज्वाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आखिरकार रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है। इससे अब मरीजों को काफी राहत मिलेगी। नई नियुक्त विशेषज्ञ डॉ. श्रेया ने अस्पताल में पदभार संभाल लिया है। पिछले करीब तीन महीनों से अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा था, जिसके चलते मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी जांचों के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता था। अब अस्पताल में ही ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निशुल्क किए जाते हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण महिलाओं को निजी लैब में जाकर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ते थे। इस समस्या को देखते हुए समाजसेवी संस्थाओं ने भी विभाग और सरकार से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाई थी, जो अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना लगभग 600 से 700 मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें से कई मरीजों को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह देते हैं। अब मरीजों को यह सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध होगी, जिससे निजी लैब पर निर्भरता समाप्त होगी।
विज्ञापन


अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग ने इसे मंजूर करते हुए विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी है। जल्द ही लोगों को सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें