फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना-अंब में इंश्योरेंस एडवाइजर के 80 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 05 Aug 2026 11:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एलआईसी की ऊना और अंब शाखाओं में इंश्योरेंस एडवाइजर के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए 7 अगस्त को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब और 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का 10वीं पास और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। चयनित महिला अभ्यर्थियों को पहले तीन वर्षों तक 7,000 रुपये और पुरुष अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपंड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट फोटो, मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें