अंब (ऊना)। अंब थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने, दीवार तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि चाची सास और उनकी छोटी बहू ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। बाथरूम के पास बनी चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है और पूर्व में भी इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। अदालत के आदेशों पर अंब पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपी दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद