फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किरण बनीं एंटी करप्शन फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक

Wed, 03 Jun 2026 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के गांव दियोली की समाजसेवी किरण लता पत्नी हरी चंद को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय निदेशक के पद पर और निर्मला देवी पत्नी चमन लाल को राज्य निदेशक हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


फाउंडेशन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार किरण लता तथा निर्मला देवी भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने, फाउंडेशन के उद्देश्यों का प्रचार-प्रसार करने तथा समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी। इसके साथ ही वे फाउंडेशन के नियमों के अनुरूप अपनी टीम का गठन करेंगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगी।
विज्ञापन


किरण लता ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें