फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरोली का पशु चिकित्सालय उपमंडलीय पशु अस्पताल में अपग्रेड

Wed, 03 Jun 2026 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश सरकार ने जिला ऊना के हरोली स्थित पशु चिकित्सालय को बड़ी सौगात देते हुए इसे उपमंडलीय पशु चिकित्सालय के रूप में अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी कर दी है। पशुपालन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय राज्य सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


अधिसूचना के तहत हरोली पशु चिकित्सालय में एक वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी और एक मुख्य पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट का पद भरा जाएगा। इसके लिए वर्तमान में सृजित पशु चिकित्सा अधिकारी और पशुपालन सहायक के बराबर पदों को समाप्त किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नए पदों पर नियुक्तियां एवं पदोन्नतियां विभागीय नियमों के अनुसार की जाएंगी।

सरकार के इस निर्णय से हरोली और आसपास के क्षेत्रों के पशुपालकों को बेहतर एवं उन्नत पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उपमंडलीय स्तर का अस्पताल बनने से पशुओं के उपचार, जांच, टीकाकरण तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में पशुपालन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र पटियाल ने बताया कि निश्चित तौर पर उपमंडलीय पशु चिकित्सालय हरोली क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। पशुओं का आधुनिक उपचार घर से कुछ दूरी पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें