फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखें रेंज अधिकारी : डीएफओ

Wed, 11 Mar 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। जिले में अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) ऊना सुशील राणा ने सभी वन रेंज के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में फॉरेस्ट गार्ड, वन मित्रों और अन्य स्टाफ को पूरी तरह सतर्क रखें। उन्होंने कहा कि अवैध कटान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


डीएफओ ने कहा कि फायर सीजन को देखते हुए भी वन विभाग को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसलिए सभी रेंज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्टाफ के साथ नियमित गश्त करें और जंगलों में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जंगलों में अवैध कटान के साथ-साथ आग की घटनाओं को रोकना भी विभाग की प्राथमिकता है, इसलिए वन क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए जिला ऊना की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिले में आने-जाने वाले मुख्य मार्गों और संवेदन शील स्थानों पर वन विभाग की ओर से नाके लगाए गए हैं, जहां हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना चेकिंग कोई भी वाहन आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें