फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरोली भाजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। हरोली मंडल भाजपा ने शनिवार को ‘वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ’ मुहिम के तहत जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम को बर्खास्त करने की मांग उठाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम धनवीर ठाकुर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप एवं सीबीआई जांच के कारण कोर्ट ने घिरे हुए हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन



 प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर आय से अधिक संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के जितने भी मामले हैं, वे उन्हीं के कार्यकाल के हैं। उस समय केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी और कांग्रेसी दोष भाजपा को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुके हैं, इसलिए उनको चाहिए कि कुर्सी का मोह छोड़कर तुरंत अपना इस्तीफा दें और सीबीआई की जांच का सामना करें। जब तक मुख्यमंत्री अपने पद दे इस्तीफा नहीं देते, तब तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, जगजीत मनकोटिया, शेर सिंह गर्ग, देसराज राणा, रविंद्र जसवाल, कुलविंद्र सिंह राणा, बुद्ध प्रकाश द्विवेदी, विनोद जोशी, प्रताप सिंह, सतीश ठाकुर, दर्शन सिंह भदौड़ी, सरोज ठाकुर, तृप्ता ठाकुर, हीरां देवी, करनैल सिंह पंपी, अनूप राणा, अशोक राणा, गलुविंद्र गोल्डी, कैप्टन जगतार सिंह, रणजीत, मदन, कमल राज पंजाबर, जागिंद्र सिंह, हरगुलशन राय, परमजीत सिंह, पंकज, राजकुमार, हरीश चंद्र, निरंजन सिंह राणा, अजय लवली, विक्रम ठाकुर, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें