फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो घंटे से अधिक देरी से ऊना पहुंची रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन

Thu, 06 Aug 2026 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रायपुर से हरियाणा होते हुए अंब अंदौरा जाने वाली ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय से दो घंटे से अधिक देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन का ऊना पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:58 बजे था लेकिन यह दोपहर 2:07 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के लगातार विलंब से उनकी आगे की यात्रा की योजनाएं भी प्रभावित हुईं। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे कई यात्रियों को निर्धारित समय से काफी देर तक रुकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार परिचालन संबंधी कारणों से ट्रेन अपने तय समय पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, ट्रेन के ऊना पहुंचने के बाद आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें