फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मक्का की बिजाई के लिए बारिश बनी वरदान, किसान हुए खुश

Sat, 23 May 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मक्का की अगेती बिजाई के बीच शुक्रवार सुबह हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और धूप के बीच हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। बारिश के चलते खेतों में नमी बढ़ने से मक्का की फसल को काफी फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश फसल की बढ़ोतरी के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण खेतों में नमी तेजी से खत्म हो रही थी, जिससे किसानों को सिंचाई की चिंता सताने लगी थी।
शुक्रवार सुबह हुई बारिश से जहां फसलों को प्राकृतिक सिंचाई मिली, वहीं किसानों को अतिरिक्त सिंचाई खर्च से भी राहत मिली है। जिला के कई क्षेत्रों में किसानों ने मक्का की अगेती बिजाई पहले ही शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

ऐसे में समय पर हुई बारिश से बीजों के अंकुरण और पौधों की बढ़वार में तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में मौसम सामान्य बना रहता है तो इस बार मक्का की फसल बेहतर उत्पादन दे सकती है।
किसानों में राकेश कुमार, जतिंद्र कुमार, अनूम कुमार, हरभजन सिंह, रविंद्र धीमान ने बताया कि बारिश के बाद अब खेतों में नमी पर्याप्त हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव भी किया जाएगा।
इससे फसल को पोषण मिलने के साथ रोगों और कीटों से बचाव में मदद मिलेगी। किसानों ने उम्मीद जताई है कि यदि मौसम का साथ मिलता रहा तो इस बार मक्का की पैदावार अच्छी रहने से उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि बीते दिनों तेज धूप खिलने के बाद बारिश होने से फसलों का काफी लाभ पहुंचेगा। बेशक बारिश कुछ समय के लिए हुई लेकिन फसलों पर इसका सकारात्मक असर होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें