फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर, पोस्टर वार हुआ तेज

Sat, 23 May 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पंचायत चुनाव का प्रचार अब पूरी तरह चरम पर पहुंच गया है। गांवों में चुनावी माहौल दिन-प्रतिदिन गर्माता जा रहा है और हर तरफ सियासी हलचल देखने को मिल रही है। चौपालों, बाजारों और गांव की गलियों में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनाव प्रचार के बीच अब पोस्टर वार भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


पंचायत क्षेत्रों में दीवारों, बिजली के खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर उम्मीदवारों के पोस्टर और बैनर बड़ी संख्या में लगाए जा रहे हैं। वहीं कई जगह पोस्टर फाड़ने और दोबारा लगाने को लेकर समर्थकों के बीच तनातनी की चर्चाएं भी सामने आने लगी हैं। सुबह लगाए गए पोस्टर देर शाम तक गायब होने और रात के समय फिर से नए पोस्टर लगने का दौर लगातार जारी है। इससे चुनावी माहौल और अधिक गरमा गया है।

उम्मीदवार सुबह से लेकर देर रात तक डोर टू डोर प्रचार में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा जा रहा है। महिलाएं भी इस बार चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और उम्मीदवारों के साथ जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। कई स्थानों पर छोटे स्तर की बैठकों और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। युवा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार को हाईटेक बनाने में जुटे हैं। गांवों में हर दिन नए दावे और चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पंचायत चुनावों की सरगर्मियां और अधिक तेज होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें