फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में सुबह से ही लग गईं श्रद्धालुओं की कतारें

विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के समापन पर नवमी के दिन रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। नवमी पर माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए शनिवार देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही। रविवार तड़के सुबह करीब चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की डबल लाइनें लगनी शुरू हो गईं थी। श्रद्धालुओं की लाइनें दोपहर 12 बजे के करीब पुराने बस स्टैंड को पार कर मेन बाजार में तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार रविवार शाम चार बजे तक मां के दरबार में 12,901 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। जबकि, इसके बाद भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी रही। नवमी पर भी कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में कंजक पूजन किया। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस कर्मियों व होमगार्ड जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा जवान सारा दिन लाइन व्यवस्था बनाने और भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए।
गर्मी के बीच भी श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराने बस स्टैंड से मेन बाजार तक मंदिर न्यास ने छायादार टेंट भी लगवाए हुए हैं ताकि श्रद्धालु तेज धूप से बच सकें। इसके साथ ही पुराने बस स्टैंड पर पीने के पानी की व्यवस्था भी मंदिर न्यास की ओर से की गई है। रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें