फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बसोली स्कूल में जांची मिड-डे मील की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। उप निदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी और निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसोली का नियमित निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। इसके साथ मिड-डे मील की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की भी जांच की गई, जिसमें तक्खी ने प्रत्येक बुधवार को जो बच्चे अंडा खाने के इच्छुक हो उन्हें अंडा देने तथा बाकी बच्चों को फल देने की सिफारिश की, ताकि बच्चों को बेहतर पोषण मिल सके। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी संतुष्टि के स्तर का आकलन किया।
विज्ञापन

संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए कि वे पोषण, स्वच्छता और शिक्षण गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करें। निरीक्षण टीम में उनके साथ जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, प्रवक्ता रसायन विज्ञान निशा धीमान वरुण पाठक मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकारिणी प्रधानाचार्य परमजीत कौर, एडीपीओ जगजीत सिंह तथा स्कूल का स्टाफ विशेष तौर पर उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें