फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों, पेंशनरों से की वादाखिलाफी : प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कांग्रेस सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता के साथ वादाखिलाफी की है। यह बात भाजपा सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एचएस गुलेरिया, संयोजक राजीव वशिष्ट, पूर्व कर्मचारी नेता यशपाल रायजादा, प्रकाश ठाकुर, किशन चंद, अजय पराशर और शिव मैहन ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित है लेकिन कांग्रेस सरकार अपने चहेतों के विकास में लगी हुई है। महिलाओं को 1500 रुपये देने का वायदा किया था, लेकिन आज दिन तक एक भी महिला के खाते में पैसे नहीं आए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके हक नहीं दिए जा रहे हैं। पेंशनरों को अपने वित्तीय लाभ लेने के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है। लंबे समय से मेडिकल बिल फंसे हुए हैं। 1-1-16 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को रिवाइज्ड पे स्केल, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंट का लाभ नहीं दिया गया।
विज्ञापन

महंगाई का राग अलापने वाली कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई थोपने का काम किया है। बिजली-पानी के दाम बढ़ा दिए। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है। इससे कांग्रेस और विपक्षी दलों का चेहरा बेनकाब हुआ है। प्रदेश की जनता पंचायत और नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें