फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया तेज

Thu, 10 Sep 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। यूनिट स्थापित होने के बाद अंब और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को जरूरत पड़ने पर रक्त के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में ही रक्त उपलब्ध होने से आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उनके तीमारदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में जिले में ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा केवल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपलब्ध है।
ऐसे में अंब और आसपास के क्षेत्रों से गंभीर मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर ऊना पर निर्भर रहना पड़ता है। विशेषकर प्रसव, दुर्घटना, ऑपरेशन और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होने पर मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अंब अस्पताल में यूनिट शुरू होने से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। नागरिक अस्पताल अंब पर नगर पंचायत अंब के अलावा करीब 50 पंचायत क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। बड़ी आबादी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर है।
यूनिट के संचालन के बाद अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को आवश्यकता के अनुसार रक्त उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा सकेगी। स्टोरेज यूनिट स्थापित करने के लिए सिविल वर्क लगभग पूरा हो चुका है। अब यूनिट को शुरू करने से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

आगामी दिनों में नागरिक अस्पताल अंब के स्टाफ को ब्लड स्टोरेज यूनिट के संचालन और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें