फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 गांवों को नगर योजना में शामिल कर बढ़ाया आर्थिक बोझ : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार पर जनता को दोनों हाथों से लूटने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिले में एक साथ 40 गांवों को नगर योजना के तहत शामिल करते हुए वहां के निवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम किया गया। सरकार 2 साल तक यह नहीं बता पाई कि जनता को क्या लाभ दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस सरकार जनता को दोनों हाथों से लूटने में लगी हुई है। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपये देने से लेकर 300 यूनिट फ्री बिजली देने के झूठे वादे करके सत्ता कब्जाने वाली कांग्रेस ने 2 साल में सिर्फ लोगों की जेब से पैसा निकालने का ही काम किया है। प्रेस बयान में कहा कि महिलाओं को तो हर महीने 1500 रुपये क्या देने थे, इसके विपरीत पुलिस को सीधे तौर पर लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी गई है। लोगों को हर माह चालान के रूप में सरकार को पैसा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। प्रदेश की जनता कांग्रेस का असली चेहरा अब देख चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें