फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना–संतोषगढ़ मार्ग पर पुल बंद होने से बने कच्चे रास्ते में फंसी निजी बस

Sat, 04 Jul 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना संतोपगढ़ में पुल टूटने के चलते वैक​ल्पिक मार्ग में फसी बस ।संवाद
विज्ञापन
ऊना। ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बनाए गए अस्थायी कच्चे रास्ते में शुक्रवार को एक निजी बस फंस गई। बस के कीचड़ और उबड़-खाबड़ रास्ते में धंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से बस को निकालने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को बस से उतरकर पैदल रास्ता पार करना पड़ा। बारिश के बाद कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील होने से रोजाना वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी जलस्तर बढ़ने से कोई अनहोनी हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक मार्ग को मजबूत और सुरक्षित नहीं बनाया जाता है, तब तक आवाजाही पूरी तरह बंद रखी जाए। उल्लेखनीय है कि पुल में तकनीकी खराबी के चलते इसे पहले ही बंद किया जा चुका है और यातायात अस्थायी मार्ग से संचालित किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग मंडल ऊना के अधिशासी अभियंता केएस ठाकुर ने आम जनता से असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और आमजन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें