फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा डाकघर में आधार सेवा केंद्र का प्रिंटर दुरुस्त

Sun, 09 Mar 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। बंगाणा डाकघर में आधार सेवा केंद्र में बीते कुछ दिनों से खराब चल रहा प्रिंटर ठीक हो गया है। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद डाक विभाग ने हरकत में आकर प्रिंटर को ठीक करवा दिया है। अब लोगों को आधार कार्ड अपडेट होने शुरू हो गए हैं। जिससे लोगों को राहत मिली है। आधार अपडेट के लिए लगाया गया प्रिंटर पिछले चार दिनों से खराब था।
इस समस्या के कारण दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की मांग और जनता की नाराजगी को देखते हुए डाकघर प्रशासन ने इस समस्या पर संज्ञान लिया और प्रिंटर को ठीक करवा दिया है। लोगों ने डाकघर प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें