फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेहड़ियों के अतिक्रमण से सिकुड़ रहा रेलवे रोड, नगर परिषद मौन

Sun, 09 Mar 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। दिनोंदिन बढ़ रहे रेहड़ियों के अतिक्रमण से रेलवे रोड सिकुड़ता जा रहा है लेकिन नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन

रेहड़ी वालों को हालांकि चलते फिरते सामान बेचने की नगर परिषद अनुमति देती है परंतु स्थानीय रेलवे रोड पर रेहड़ी वालों के पक्के अड्डे किसकी अनुमति से बनाए गए हैं, यह कोई नहीं जानता। सड़क किनारे पक्के तौर पर खड़ी होने वाली यह रेहड़ियां न केवल आवाजाही में रुकावट उत्पन्न कर रही है बल्कि राहगीरों के लिए भी किसी मुसीबत से कम नहीं है।
हैरानी की बात है कि नगर परिषद के चुने हुए प्रतिनिधियों से लेकर कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी इस मामले में मूकदर्शक बन बैठे हैं। अन्य दुकानदारों का सड़क तक बिखरा सामान भी कमेटी के चुने हुए प्रतिनिधियों को दिखाई नहीं दे रहा है और न ही इस बाबत कभी कमेटी की बैठकों में लोगों को पेश आ रही इस समस्या की चर्चा करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया है कि रेहड़ी वालों को नगर परिषद जो लाइसेंस जारी करती है, उसमें कहीं पर भी स्थायी अड्डा बनाकर सामान बेचने की अनुमति का जिक्र नहीं है। रेहड़ी वालों को साफ हिदायत लाइसेंस के माध्यम से दी जाती है कि वह चलते फिरते ही अपना सामान बेच सकते हैं, बावजूद इसके रेलवे रोड पर बने रेहड़ियों के स्थायी अड्डे कहीं न कहीं नगर परिषद की कारगुजारी पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। रेलवे रोड तथा मुख्य बाजार में वाहनों की पार्किंग को लेकर पहले से ही स्थान की भारी कभी खल रही है।
विज्ञापन

लोगों को दोपहिया वाहनों को पार्क करने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। स्थानीय नागरिकों नरेश कुमार, मनीष शर्मा, विनोद कुमार, कपिल, सुरेश तथा एसएन शर्मा ने सवाल उठाया कि जब नगर परिषद इस बात को जानती है कि रेहड़ी वाले एक स्थान पर अड्डा जमाकर सामान नहीं बेच सकते तो उनके खिलाफ एक्शन लेने से उन्हें कौन रोक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें