फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी-बाइक से स्कूल आए विद्यार्थी तो प्रधानाचार्यों की होगी जवाबदेही : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन

विद्यार्थियों के आने-जाने के समय विशेष निगरानी रखने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्कूली विद्यार्थियों की ओर से स्कूटी या बाइक चलाकर स्कूल आने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर संज्ञान लिया है। इस पर रोक लगाने के निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी स्कूलों को इस संबंध में स्पष्ट हिदायतें जारी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी रैंडम निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में किसी छात्र या छात्रा की स्कूटी या बाइक खड़ी मिली तो संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की जवाबदेही तय की जाएगी।
डीसी जतिन लाल शुक्रवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों के आसपास विद्यार्थियों के आने-जाने के समय विशेष निगरानी रखी जाए। यदि कोई अधिकारी नाबालिग विद्यार्थी को स्कूटी या बाइक चलाते हुए देखे, तो तुरंत कार्रवाई करें और इसमें स्कूल प्रिंसिपल तथा अभिभावकों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिए कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। जिले के सभी स्कूलों में प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा से संबंधित कोई न कोई जागरूकता गतिविधि आयोजित की जाए तथा अभिभावकों को भी इस दिशा में संवेदनशील बनाया जाए। उपायुक्त ने आरटीओ को निर्देश दिए कि स्कूली बसों और वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करते समय पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही प्रमाणपत्र जारी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों, विशेषकर गगरेट और अंब उपमंडलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया व सुरेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केएस ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें