फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में 38 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली

Tue, 27 May 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में मौजूदा समय में शिक्षकों के 13 पद खाली पड़े हुए हैं। जिले में 38 स्कूल ऐसे हैं, जहां प्रधानाचार्य ही नहीं हैं। इस कारण स्कूलों का प्रबंध अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले अध्यापकों के जिम्मे है। इस कारण अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी संभाल रहे अध्यापकों को बच्चों को पढ़ाई करवाने का समय नहीं मिल रहा। उनका सारा समय प्रबंधन में ही बीत रहा है, सीधे तौर पर इसमें स्कूलों की व्यवस्था तो बन रही है लेकिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य के पद दो वर्षों से खाली चल रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समितियों ने भी कई बार यह मुद्दा उठाया लेकिन नतीजा शून्य रहा। स्कूलों में प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े हैं। इंचार्ज प्रधानाचार्य को उनका भी समायोजन करना पड़ रहा है। कई बार तो किसी अन्य विषय के अध्यापक को पढा़ना पड़ रहा है। जिले के तलमेहड़ा स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मुकेश शर्मा, पूर्व प्रधान विनोद शर्मा, सदस्य परमजीत सिंह, रणजीत धीमान, मधु, मंजू, प्रेमी, रीना सांख्यान, सपना देवी, वीरो देवी, विनोद कुमार का कहना है कि बिना प्रधानाचार्य के तलमेहड़ा स्कूल में शिक्षा के स्तर में भी कमी आई है।
विज्ञापन

रावमापा तलमेहड़ा से सेवानिवृत्त प्रवक्ता जीवन मोदगिल ने बताया कि पिछले लंबे समय से प्रधानाचार्य की पदोन्नति प्रक्रिया रुकी हुई है और इस समय प्रदेश के अधिकांश स्कूल बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं। अधिकतर स्कूलों में प्रधानाचार्य की शक्तियां वरिष्ठ प्रवक्ताओं को सौंपी जा रही हैं। जिससे उन प्रवक्ताओं को अतिरिक्त कार्यभार मिलने से उनका अध्ययन कार्य बाधित हो रहा है। जिसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
वहीं स्कूल प्रबंधन समिति तलमेहड़ा ने चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से आग्रह किया कि खाली पड़े प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ताओं के पदों को जल्दी से जल्दी भरा जाए ताकि विद्यालयों के प्रबंधन में कुशलता आए और शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें