अंब (ऊना)। भारत पाकिस्तान युद्ध के चलते ब्लैक आउट के लिए लोगों की तरफ से गांवों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटों को ढका जा रहा है। लोगों का मानना है कि जंग में पाकिस्तान भारत के सामने कहीं भी टिकने की क्षमता नहीं रखता परंतु सावधानी बरतनी आवश्यक है। प्रभावी रूप से ब्लैक आउट का पालन करने के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगी सोलर लाइटें सबसे बड़ी अड़चन हैं। इन लाइटों पर कपड़ा बांध दिया गया है।
ग्राम पंचायत राजपुर जस्वा के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर सोलर लाइटों को ढका गया है। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि क्या ढकने के बाद यह व्यवस्था प्रभावी रूप से काम कर रही है। यदि किसी स्थान पर कोई दिक्कत पेश आती है तो वहां प्रभावी रूप से ब्लैक आउट को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बाक्स
युद्ध जैसे माहौल को देखते हुए स्थानीय निवाली देवेन्द्र कुमार का कहना है कि सारा देश सेना के साथ है। जनता प्रशासन की तरफ से दी गई गाइडलाइन को अपना रही है।
बाक्स
सुरेंद्र चौधरी का कहना है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो चुका है लेकिन जनता में वैसी घबराहट नहीं है। लोगों को पूरा विश्वास है कि देश की सेना दुनिया के बड़े से बड़े खतरे से निपटने में सक्षम है।