फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल हरोली में ईएनटी विशेषज्ञ तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ होने से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नागरिक अस्पताल हरोली में ईएनटी विशेषज्ञ ने पदभार संभाल लिया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर निर्देश तो जारी किए हैं लेकिन विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में अब विशेषज्ञ ने कार्यभार संभाल लिया है। स्थानीय लोगों ने विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर मांग उठाई थी। नागरिक अस्पताल हरोली में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इस कड़ी में अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा अन्य सभी विशेषज्ञों ने अस्पताल में पदभार संभाल लिया है। ऐसे में ईएनटी से जुड़े मरीजों को अब उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व अन्य निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा। लोगों को नागरिक अस्पताल हरोली में ही सभी सुविधा मिलना शुरू हो जाएंगी। दूसरी तरफ विभाग की तरफ से निर्देशित किए गए अन्य सभी विशेषज्ञों ने अस्पताल ने पहले ही अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसका लोगों को लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। अस्पताल में एमडी मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, सर्जन सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। अब ईएनटी विशेषज्ञ ने भी अपनी सेवाएं क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू कर दी हैं। स्थानीय लोगों में प्रेमचंद, रमेश कुमार, राम स्वरूप शर्मा, निक्का राम, रूपचंद, खुशहाल सिंह, मंजीत कुमार आदि ने विभाग का ईएनटी विशेषज्ञ की तैनाती के लिए आभार जताया है। विशेषज्ञ की सुविधा के लिए ऊना व अन्य निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोट्स

नागरिक अस्पताल हरोली में ईएनटी विशेषज्ञ ने पदभार संभाल लिया है। अब लोगों को ईएनटी से संबंधित उपचार के लिए ऊना व अन्य क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डॉ. शिंगारा, चिकित्सा प्रभारी, नागरिक अस्पताल हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें