फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मतगणना की तैयारी पूर्ण, 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 252 मुलाजिम संभालेंगे जिम्मा

Mon, 03 Jun 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर जिले में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 252 मुलाजिमों के स्टाफ को लोकसभा समेत विधानसभा उपचुनावों की मतगणना का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। काउंटिंग 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी। जतिन लाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को डिग्री कॉलेज ऊना का दौरा कर वहां मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया।
उपचुनाव की मतगणना को दो केंद्र बनाए
लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए कॉलेज में विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ऊना कॉलेज में अलग से दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। लोकसभा के डाक मतपत्रों की गिनती आरओ स्तर पर हमीरपुर में होगी। गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के डाक मतपत्रों की गणना ऊना कॉलेज में बनाए संबंधित मतदान केंद्र में की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन
जतिन लाल ने बताया कि रविवार को चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की दूसरी रेंडमाइजेशन की गई। ऊना कॉलेज में बनाए इन मतदान केंद्रों में लोकसभा के वोटों की गणना के लिए 177 लोगों का स्टाफ लगाया गया है। वहीं, विधानसभा उपचुनाव के लिए 75 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें