फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तैयारियां पूरीं, पहले चरण में 86 पंचायतों के लिए मतदान आज

Tue, 26 May 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हो चुकी हैं।
जिले में पहले चरण में 26 मई को सभी उपमंडलों की कुल 86 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इनमें उपमंडल अंब की 19, बंगाणा की 19, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक चरण में मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से आरंभ होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगी। मतदान संपन्न होने के उपरांत संबंधित पंचायतों के निर्धारित केंद्रों पर प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड सदस्यों के मतपत्रों की मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए डाले गए मतों की गणना 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर की जाएगी।
प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि मतदान वाले दिन मतदाताओं को अपनी पहचान के लिए वोटर आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है तो निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 17 वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें