फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण में आई तेजी

Tue, 26 May 2026 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। अस्पताल परिसर में एक ओर जहां क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य तेजी से जारी है वहीं अब नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण में भी तेजी आने लगी है।
विज्ञापन

नए भवन के तैयार होने के बाद अस्पताल की विभिन्न ओपीडी को नए ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन जिलेभर से सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मौजूदा भवन में जगह की कमी और बढ़ती मरीज संख्या के चलते लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई विभागों की ओपीडी सीमित स्थान में संचालित होने के कारण मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है।
ऐसे में नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण से अस्पताल की व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। नए भवन में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग कक्ष, आधुनिक जांच सुविधाएं, प्रतीक्षालय और मरीजों की सुविधा के अनुरूप अन्य व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
इससे मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नए ब्लॉक के शुरू होने से भीड़ का दबाव कम होगा और चिकित्सकों को भी बेहतर वातावरण में कार्य करने की सुविधा मिलेगी। दूर से अस्पताल आने वाले लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लेस भवन में उपचार मिलेगा।
अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य तेज होने से लोगों में भी उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में उन्हें उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य को तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें