फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस घेराव करने गए अध्यपाकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नई पेंशन योजना के विरोध में विधानसभा का घेराव करने शिमला गए कर्मचारियों पर आने वाले दिनों में कार्रवाई हो सकती है। शिक्षा विभाग ने ऐसे अध्यापकों व कर्मचारियों की जानकारी मांगी है जो दो से चार मार्च तक छुट्टी पर गए हैं। इन जानकारी में अध्यापक व कर्मचारी का नाम और छुट्टी का कारण बताना होगा।
विज्ञापन

विभाग ने यह जानकारी पांच मार्च तक भेजने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में सभी स्कूलों को अधिसूचना जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि प्रदेश के कुछ जिलों में प्रशासन ने सभी विभागों के कर्मचारियों और अध्यापकों को ऐसे प्रदर्शनों का हिस्सा न बनने की हिदायत दी है। प्रशासन का कहना है कि इस प्रदर्शन से दो से तीन तक कई विभागों व स्कूलों का काम प्रभावित रहेगा। ध्यान रहे कि न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में कई अध्यापक और कर्मचारी वीरवार और शुक्रवार को शिमला स्थित विधानसभा का घेराव करने गए हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हो रहा यह प्रदर्शन शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश होने तक जारी रहेगा। हालांकि, अगर बजट में पेंशन संबंधी कोई घोषणा नहीं हुई तो यह प्रदर्शन तेज हो सकता है। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों से ऐसे अध्यापकों और कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है, जो दो से चार मार्च तक छुट्टी पर हैं। कहा कि इस जानकारी को राज्य शिक्षा विभाग को भेज दिया जाएगा। कहा कि पांच मार्च तक सभी स्कूल प्रधानाचार्य व प्रबंधक इस जानकारी को पांच मार्च तक विभाग को भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें