फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चीड़ की पत्तियों से सजावटी वस्तुएं तैयार कर प्रवीण बनीं आत्मनिर्भर

Wed, 15 Apr 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र की प्रवीण कुमारी ने चीड़ की पत्तियों से विभिन्न उपयोगी व सजावटी वस्तुएं तैयार कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। जहां पहले इन पत्तियों का उपयोग केवल जलाने या साधारण घरेलू कामों तक सीमित था, वहीं अब इन्हीं पत्तियों को नया रूप देकर प्रवीण न केवल अच्छी आय अर्जित कर रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ रही हैं।
विज्ञापन

प्रवीण ने मुख्य प्रशिक्षक कविता से प्रशिक्षण लेकर इस कार्य की शुरुआत की। आज वह चीड़ की पत्तियों से छोटी-बड़ी कई प्रकार की आकर्षक वस्तुएं तैयार कर रही हैं। इनमें रिंग, ज्वेलरी, फ्लावर पॉट जैसी छोटी वस्तुओं से लेकर टोकरियां, छाबड़ियां और घर में सजावट का सामान शामिल है। इन उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है जिससे वह हर माह करीब 15 हजार रुपये तक कमा रही हैं। खास बात यह है कि प्रवीण ने अपने साथ 10 अन्य महिलाओं को भी जोड़ा है और उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं भी अब अपना जेब खर्च निकालने लगी हैं।

प्रवीण बताती हैं कि यह कार्य मेहनत भरा है और कई बार काम करते समय हाथों में सुइयां भी चुभ जाती हैं लेकिन इसके बावजूद यह हुनर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा है। पहले जहां महिलाएं घर तक सीमित रहती थीं, वहीं अब वे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर मेलों और कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद बेच रही हैं।
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक कविता का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जाकर महिलाओं को इस कार्य का प्रशिक्षण देती हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें