फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आलू के दाम में दो दिन में 1100 रुपये की गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 31 Oct 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। जिला ऊना के जोल और मुबारिकपुर क्षेत्र में आलू की पटाई शुरू होते ही बाजार में दाम गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दो दिन के भीतर आलू के भाव में 1100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज होने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। मुबारिकपुर में शनिवार को व्यापारियों ने खेतों से आलू 2900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जबकि दो दिन पहले दौलतपुर चौक में आढ़ती 4000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू खरीद रहे थे। अचानक दाम गिरने से किसान असमंजस में हैं कि वे फसल की पटाई जारी रखें या कुछ दिन इंतजार करें।
विज्ञापन

जोल और मुबारिकपुर क्षेत्र में उन किसानों ने आलू की पटाई शुरू कर दी है, जिन्होंने 25 से 26 अगस्त के बीच फसल की बिजाई की थी। किसान खेतों से आलू निकालने के साथ उसे गाड़ियों में लोड करवाकर व्यापारियों तक पहुंचा रहे हैं। आलू की पटाई के लिए किसानों को 200 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी चुकानी पड़ रही है। इसमें मजदूर आलू निकालकर गाड़ी में लोड करके देते हैं। ऐसे में बाजार में भाव गिरने से किसानों के सामने लागत निकालने की चुनौती भी खड़ी हो रही है।
किसान राम किशन, रविंद्र कुमार, अजय सैनी, राजीव सैनी, सुखविंद्र सिंह, विजय कुमार का कहना है कि आलू के भाव में अचानक आई गिरावट चिंता का विषय है। दो दिन पहले जिस आलू का भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा था, उसके दाम घटकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल रह जाना किसानों के लिए बड़ा झटका है। यदि भाव में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि आलू के दाम में इतनी गिरावट आ रही है तो किसानों को कुछ दिन के लिए पटाई रोकने पर विचार करना चाहिए। किसानों को व्यापारियों से लगातार बाजार भाव की जानकारी लेते रहना चाहिए। दाम की स्थिति को देखते हुए ही फसल निकालने का निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें