ऊना। पंचायती राज उप चुनाव में 18 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। जिले में हो रहे उपचुनाव में 18 पदों पर एक-एक उम्मीदवार के चलते निर्विरोध चयन किया गया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सनोली पंचायत के उप प्रधान पद पर एक ही उम्मीदवार है। इसके अलावा ऊना उप-मंडल की नंगड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4, कोटला कलां अपर के वार्ड नंबर 3 व जखेड़ा के वार्ड नंबर 1 में निर्विरोध चुनाव हुआ है। उन्होंने कहा कि हरोली उप मंडल की भदसाली पंचायत के वार्ड नंबर 1 तथा चंदपुर के वार्ड नंबर एक पर भी उम्मीदवार का चयन निर्विरोध हुआ है। इसके अलावा अंब उप-मंडल की ग्राम पंचायत ज्वाल के वार्ड नंबर-2, नैहरी नौरंगा के वार्ड नंबर 9, लडोली के वार्ड नंबर 5 तथा कुठियाड़ी के वार्ड नंबर 4 में भी चुनाव निर्विरोध हुआ है।
रमण कुमार शर्मा ने कहा कि गगरेट उप मंडल की ग्राम पंचायत मरवाड़ी के वार्ड नंबर 5, मावा सिंधिया के वार्ड नंबर 4, रायपुर के वार्ड नंबर 7 तथा नंगल जरियालां के वार्ड नंबर 7 में उम्मीदवार का चयन निर्विरोध हुआ है।
इसके साथ ही बंगाणा उप मंडल की ग्राम पंचायत थाना कलां के वार्ड नंबर 7, टीहरा के वार्ड नंबर 6, बुधान के वार्ड नंबर 3 तथा टकोली के वार्ड नंबर 5 पर भी चुनाव निर्विरोध हुआ है। रमन शर्मा ने कहा कि अब प्रधान के तीन, उप प्रधान के चार तथा वार्ड सदस्यों के लिए 2 पदों पर चुनाव होगा।