फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी निकायों के लिए हुआ 76.5 प्रतिशत मतदान

Sun, 10 Jan 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊना। जिले की दो नगर परिषदों एवं तीन नगर पंचायतों के लिए रविवार को 76.5 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक 86.67 प्रतिशत मतदान पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत टाहलीवाल में हुआ।

 इसके बाद मैहतपुर बसदेहड़ नगर पंचायत के लिए 81.86 एवं गगरेट के लिए 67.22 प्रतिशत मतदान हुआ। ऊना नगर परिषद के लिए 72.05 प्रतिशत और संतोषगढ़ नगर परिषद के लिए 79.95 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में अपने पसंदीदा प्रतिनिधि चुनने के लिए वोटर अपने घरों से निकले। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और तीन बजे तक चला। सुबह नौ बजे तक 14.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद जैसे ही धूप खिली, मतदान में तेजी आई और दोपहर 12 बजे तक 46.47 प्रतिशत मतदान हो चुका था। विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान के लिए वोटरों की लंबी कतारें लगीं थीं। इसके बाद मतदान ने और तेजी पकड़ी और सायं तीन बजे मतदान का समय समाप्त होने तक जिले में कुल 76.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी मतदान में खूब उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा उत्साह पहली बार नगर पंचायत के अस्तित्व में आए टाहलीवाल के वोटरों ने दिखाया और जिले में सर्वाधिक मतदान करने का रिकार्ड बनाया। उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि जिले में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें