फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोस्टर आते ही तेज हुई सियासी सरगर्मियां, दावेदारों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्डों के आरक्षण और रोटेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) गगरेट द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। रोस्टर जारी होते ही क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है और संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2025-26 के लिए वार्डों का आरक्षण सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और रोटेशन प्रणाली के तहत तय किया गया है। इसके साथ ही यह रिपोर्ट उपायुक्त ऊना को भी प्रेषित कर दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि आगामी नगर पंचायत चुनाव इसी रोस्टर के अनुसार करवाए जाएंगे।

रोस्टर के सार्वजनिक होते ही विभिन्न वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां आरक्षण में बदलाव हुआ है, वहां नए चेहरों के सामने आने की संभावना बढ़ गई है, वहीं कुछ पुराने दावेदारों को अपने वार्ड बदलने या रणनीति में बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ सकता है। महिला आरक्षित वार्डों में भी संभावित उम्मीदवारों के परिवारों में चर्चा का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बार चुनाव पहले के मुकाबले अधिक रोचक रहने की संभावना है। कई वार्डों में नए उम्मीदवारों की एंट्री से मुकाबला कड़ा हो सकता है। वहीं, राजनीतिक समीकरण भी तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।कुल मिलाकर, रोस्टर जारी होने के साथ ही दौलतपुर चौक में चुनावी बिसात बिछ चुकी है और आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की पूरी संभावना है।
दौलतपुर चौक नगर पंचायत
रोस्टर के अनुसार वार्ड नंबर 1 (शिव मंदिर एरिया) अनारक्षित, वार्ड नंबर 2 (तूता वाला कुआं) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 3 (सीता राम मंदिर) महिला, वार्ड नंबर 4 (पुखर एरिया) अनारक्षित, वार्ड नंबर 5 (बेहली एरिया) अनारक्षित, वार्ड नंबर 6 (मेन तालाब एरिया) महिला और वार्ड नंबर 7 (भठठा एरिया) महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें