फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टोल टैक्स वृद्धि पर जनहित मोर्चा ने जताया विरोध

Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट और सलाहकार सरदार भाग सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा टोल टैक्स दरों में हाल ही में की गई भारी बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि यह वृद्धि आम जनता की जेब पर बोझ डालने के साथ पड़ोसी राज्यों के व्यापारिक और सामाजिक संबंधों को भी प्रभावित करेगी।
विज्ञापन

भाग सिंह और भनोट ने कहा कि पूर्व में मोर्चा के प्रयासों से हिमाचल नंबर की गाड़ियों को टोल टैक्स से छूट मिली थी, जिससे लोगों को राहत मिली थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बढ़ी हुई दरों पर पुनर्विचार किया जाए, वरना इसका असर पर्यटन और श्रद्धालुओं पर पड़ेगा। ऊना जनहित मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रहेगा और सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें