फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डाक सेवक की तैनाती से इस्तीफे तक की जांच करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई में जुटी पुलिस, जाली प्रमाण पत्र को भी खंगालेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का जाली प्रमाण पत्र लगाकर डाक सेवक की नौकरी हासिल करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में आरोपी की नियुक्ति से लेकर इस्तीफे तक की पूरी प्रक्रिया लाई जा रही है। साथ ही पुलिस संबंधित बोर्ड से भी जाली प्रमाण पत्र की सत्यता की पड़ताल करेगी।



मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने डाक विभाग से जुड़ी सभी दस्तावेज़ी प्रक्रियाओं जैसे नियुक्ति नोटिफिकेशन, तैनाती रिकॉर्ड, वेतन विवरण, इस दौरान प्राप्त अन्य लाभ, आरोपी का त्यागपत्र और जमा किया गया प्रमाण पत्र को जांच के तहत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी राजस्थान के खेहसवान, जयपुर का निवासी है। उसने वर्ष 2024 में उपमंडल अंब के तहत उपडाकघर नैहरी नौरंगा की रपोह मिसरां शाखा में ग्राम डाक सेवक के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि उसने नौकरी पाने के लिए जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। मामला सामने आने पर आरोपी ने त्यागपत्र दे दिया था। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें