फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला जा रहे स्वर्ण समाज के लोगों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
Police take action against peroson whoes goes to dharamshala
विज्ञापन
पुलिस ने भरवाईं में बैरिकेडिंग कर आगे नहीं जाने दिए हिमाचल नंबर के वाहन
विज्ञापन

क्रॉसर
आंदोलन में भाग लेने धर्मशाला जा रहे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। विधानसभा के घेराव के लिए शुक्रवार सुबह ऊना से धर्मशाला के लिए निकले स्वर्ण समाज के लोगों को भरवाईं में पुलिस ने जबरन रोक दिया। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने भरवाईं थाने के सामने बेरिकेडिंग कर स्वर्ण आंदोलन में भाग लेने के लिए गाड़ियों में जा रहे लोगों को रोक दिया।
विज्ञापन

आंदोलन में जा रहे सिरमौर जिले के राजगढ़ से आए राजेश ठाकुर ने बताया कि हम अपनी मांगों को मनवाने के लिए धर्मशाला विधानसभा की ओर जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने बाहरी राज्यों की गाड़ियां तो जाने दी लेकिन हिमाचल नंबर की गाड़ियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। कहा कि अगर सरकार द्वारा ऐसे ही हमारे आंदोलन को रोका जाएगा तो इस आंदोलन को किसान आंदोलन की तरह उग्र होने में समय नहीं लगेगा। कहा कि स्वर्ण एकता के लोग अपनी मांगों को लेकर सरकार का घेराव करने जा रहे हैं लेकिन पुलिस जगह-जगह पर बेरिकेड लगाकर उनको रोकने की कोशिश कर रही है। इस अवसर पर लोगों ने स्वर्ण एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें