ध्यान रहे कि परिजनों द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार युवती झलेड़ा में किसी संस्थान में पढ़ाती थी। बुधवार को वह झलेड़ा तो गई लेकिन घर नहीं लौटी। इस दौरान युवती का फोन भी स्विच ऑफ पाया गया। काफी तलाश के बावजूद जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरोली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच पंजाब के जालंधर से गायब बेटे और मां पर अटक गई है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ का कहना है कि युवती को जल्द खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जालंधर में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।