फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: छात्राओं की मदद के लिए स्कूलों के बाहर पहरा दे रही पुलिस

Tue, 14 Feb 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील जसवाल
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली उपमंडल के स्कूलों के बाहर पुलिस सिविल ड्रेस में पहरा दे रही है। पुलिस यहां गुप-चुप तरीके से हर तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले संदिग्धों पर भी पुलिस शिकंजा कस रही है। इसके अलावा पुलिस सादी वर्दी में इलाके में घूम कर इनुपट जुटा रही है। हरोली पुलिस के जवान रोजाना अलग-अलग स्कूलों के बाहर पहुंच कर निगरानी कर रहे हैं। स्कूल खुलने से पहले और छुट्टी के दौरान पुलिस जवान गश्त पर रहकर छात्राओं सेे छेड़छाड़ करने वाले युवाओं पर शिकंजा कस रहे हैं। पुलिस छुट्टी के दौरान पटाखा साइलेंसर के साथ घूम रहे युवाओं पर भी शिकंजा कस रही है। हरोली पुलिस की इस मुहिम से छात्राएं अब सुरक्षित महसूस करते हुए आवागमन कर रही हैं।
हरोली उपमंडल के कुछ स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि कुछ युवा छात्राओं को तंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सादी वर्दी में गश्त को अपनाया। इससे संदिग्धों की तुरंत परेड करवाई गई। अब पुलिस इसे नियमित रूप से अपना रही है और रोजाना अलग-अलग स्कूल के आसपास पहुंच रही है। पुलिस हर तरह की जानकारी गश्त के दौरान जुटा रही है ताकि आने वाले समय में पुलिस के पास इलाके की पुख्ता जानकारी रहे। नशे समेत हर एंगल को पुलिस अपनी गश्त में शामिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि स्कूलों के बाहर सादी वर्दी में पुलिस गश्त कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। पुलिस सादी वर्दी में भी अपनी ड्यूटी निभाते हुए पड़ताल कर रही है ताकि समाज में संदिग्धों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें