फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, तबीयत बिगड़ी

Fri, 20 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : YouTube
विज्ञापन
जिले के बसदेहड़ा गांव की एक युवती (19) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बसदेहड़ा निवासी युवती ने बुधवार देर रात अपने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित युवती को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, युवती की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले को लेकर युवती और उसके परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में गगरेट के बबेहड़ में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले कुछ समय से जिले में जहर खाने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें