क्षेत्र के तहत मोमन्यार पंचायत के गांव खुरवाईं में 52 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी खुरवाईं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि सतीश की मौत हार्टअटैक से हुई है। व्यक्ति हलवाई का काम करता था। सतीश कुमार वीरवार सुबह गांव में ही आयोजित एक समारोह में खाना बनाने गया हुआ था। काम करते हुए अचानक चक्कर खाकर गिर गया। साथियों की मदद से सतीश को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।