बढेड़ा में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव सुना प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। बढेड़ा में रविवार को शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का लाइव प्रसारण बड़े उत्साह के साथ सुना गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रेरणा ली। हरोली क्षेत्र के लोगों को इस दौरान लाइव टीवी पर आने का मौका भी मिला।
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाओ अभियान की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि देश में बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देने से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय कारीगरों, किसानों व उद्योगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और इसे स्वच्छता व सामूहिक एकता के साथ मनाने का आग्रह किया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लेने की भी अपील की।