फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू से नहीं हुई कबूतर और कौओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में कबूतर और कौओं की मौत बर्ड फ्लू से नहीं हुई है। इसका खुलासा जालंधर टेस्टिंग लैब से मिली रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में सभी सैंपल निगेटिव बताए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं है। जिले के अंबोआ में मृत मिले कोओं में बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही थी। यह मृत पक्षी सीमा के साथ लगते गांव में मिले थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि यह पक्षी कहीं दूसरी जगह से उड़कर तो नहीं आए। अब लैब रिपोर्ट में सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जिले के पनोह से कबूतर, मलाहत से पालतू मुर्गियों के दो, बंगाणा से एक तथा दौलतपुर चौक से कौओं के दो सैंपल एनआरडीडी लैब जालंधर जांच के लिए भेजे थे।
इन मृत पक्षियों के सैंपल 13 जनवरी को जालंधर भेजे थे। इन सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। बता दें कि जिले के अलग-अलग भागों में एक या दो मृत पक्षियों के मिलने की सूचना वन और पशु पालन विभाग को मिली थी। अंबोआ में एक साथ चार मृत कोओं के मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मचा था। अब रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन बताया कि जांच के लिए भेजे सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति पर पशु पालन विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने जनता से कहा कि कहीं भी मृत पाए गए पक्षी के पास जाने की कोशिश न करें और न ही उन्हें छूने का प्रयास करें। मृत पक्षी की सूचना तुरंत पशु पालन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें