फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी से चुराया ट्रैक्टर चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मैड़ी गांव से चोरी हुआ ट्रैक्टर चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। इस संबंध में अंब थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ले जा रहे व्यक्ति को चंडीगढ़ के समीप पुलिस ने जांच के लिए रोका। शक होने पर पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया। उस पर मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्रैक्टर मालिक अश्वनी कुमार पुत्र अमरनाथ शर्मा निवासी गांव बढेडा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ट्रैक्टर मंगलवार रात मैड़ी से तब चोरी हो गया। उसने खेत में काम के बाद रात को ट्रैक्टर मैड़ी में खड़ा किया था। बुधवार सुबह ट्रैक्टर वहां से गायब मिला। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें